पहलगाम आतंकी हमले का असर, सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटेंगे PM मोदी, आज रात रवाना होंगे

पहलगाम आतंकी हमले का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया है और अपनी यात्रा को छोटा करने का फैसला किया है।
वे आज रात भारत के लिए रवाना होंगे। पहले उनका कल रात को वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे बुधवार सुबह जल्दी भारत पहुंचेंगे।