Breaking News

झारखंड में गिरेंगे ओले, कई जिलों में जमकर बारिश भी होगी; IMD का ऑरेंज अलर्ट

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार से मौसम करवट लेगा। झारखंड में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल के बीच भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी की भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।

मौसम में इस बदलाव से राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम पारा में सात से आठ डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 27 अप्रैल को बारिश से पूर्व चलनेवाली हवा की रफ्तार 50 किमी और 28 व 29 अप्रैल को 60 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। जबकि, 28 से 30 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। जबकि, संताल व कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इस भीषण गर्मी से लोगों को जल्दी ही राहत मिलने का अपडेट मौसम विभाग ने दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से झारखंड का मौसम बदलना शुरू होगा और 30 अप्रैल तक कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान कई इलाकों में ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मई में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मई महीने में एक बार फिर से झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। चिलचिलाती धूप के साथ ही प्रदेश में लू से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *