Breaking News

गहरे पानी में डूबे RIMS के 4 डॉक्टर ,एक की मृत्यु हुई

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS) के एक इंटर्न डॉक्टर की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। रविवार को रिम्स के 2019 बैच के 26 इंटर्न डॉक्टर पिकनिक मनाने के लिए रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के तोरपा स्थित पेरवाघाघ वॉटरफॉल गए थे।

पानी में नहाने के दौरान अचानक चार डॉक्टर – डॉ. अभिषेक खलखो, डॉ. कीर्तिवर्धन, डॉ. जासुआ टोप्पो और डॉ. अजय मोदी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद बाकी डॉक्टरों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तीन डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन डॉ. अभिषेक खलखो को जब पानी से निकाला गया, तब तक उनकी हालत बहुत नाजुक थी।

उन्हें तुरंत तोरपा के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया।रिम्स पहुंचने वक्त रास्ते में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया इस दौरान उनके साथी डॉक्टर ों ने CPR देकर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अभिषेक खलखो खूंटी जिले के रहने वाले थे और इस समय रांची के रिम्स अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे थे। उनके परिवार के लोग महाराष्ट्र के नागपुर में रहते हैं। इस घटना के बाद रिम्स अस्पताल में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *